Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः महंगाई से किसान बेहाल, सत्ता परिवर्तन का आह्वान - दिव्या गंगवार


विश्वकर्मा जयंती पर सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील


बीसलपुर। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग स्थित सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा 130 की पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार के कैंप कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

दिव्या गंगवार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और वास्तुकला का जनक माना जाता है। उनके आदर्श आज भी समाज को मेहनत, रचनात्मकता और कौशल के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हमें श्रम और हुनर का सम्मान करने का संदेश देती है।इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का असर आम जनता के साथ किसानों पर भी पड़ा है। उनका कहना था कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती रही, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान फसल तैयार करने के लिए बाजार से ब्याज पर पैसा लेने को मजबूर होता है। इसके बाद बाढ़ जैसी आपदा में फसल नष्ट होने तथा तेज हवा से फसल खेत में गिरकर खराब होने का खतरा बना रहता है। ऐसे हालात में किसानों की परेशानी और बढ़ जाती है। दिव्या गंगवार ने भाजपा सरकार पर विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ धरातल तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं तथा अपराध नियंत्रण के लिए शुरू की गई 100 नंबर सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि बाद में 100 नंबर को 112 कर दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में कलां ईस के फाउंडर चैधरी प्रदीप सिंह पटेल, डॉ. अरविंद, ओमपाल, अनिल, अनिल शर्मा, राकेश शर्मा, सुनील, बादाम शर्मा, धनपाल यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग, अशोक यादव, बुद्ध सेन शर्मा, भीमसेन शर्मा, बीडी प्रजापति, बंटी शर्मा, गुड्डी गंगवार, मनोज शर्मा, सुरेश कुमार, पवित्र कुमार, ज्ञानचंद, ओंकार शर्मा, सुरेश शर्मा और सर्वेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |