पीलीभीतः नगर पालिका में सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क बांटी दवाएं स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत लगाया गया सुरक्षा शिविर
September 17, 2026
पूरनपुर।नगर पालिका परिषद पूरनपुर में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत आयोजित शिविर में सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं निशुल्क वितरित की गईं शिविर में डॉ. असद खान की टीम ने सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया इस दौरान शुगर, आंखों, टाइफाइड समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई जांच के बाद जरूरत के अनुसार सफाई कर्मियों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं सोसियोविटल नेटवर्क फाउंडेशन (ैछथ्) की टीम ने सफाई मित्रों को काम के दौरान सुरक्षा किट का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया कर्मचारियों से मास्क, दस्ताने और जूते पहनकर काम करने के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की गई नगर पालिका परिषद की ओर से कहा गया कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना प्राथमिकता है।
