Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जन्माष्टमी पर संग्रामपुर थाने पहुंचे एसपी, पूजा संग समाधान दिवस कक्ष का किया उद्घाटन


संग्रामपुर/अमेठी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर थाना संग्रामपुर में धार्मिक आस्था के साथ प्रशासनिक गतिविधियों का भी संगम देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमेठी थाना संग्रामपुर पहुंचे। थाना परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की और क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं खुशहाली की कामना की। पुलिस अधीक्षक के थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। जन्माष्टमी को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और फूलों की सजावट से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा था। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी भी सजाई गई थी। पुलिस अधीक्षक ने झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुलिसकर्मियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में नवनिर्मित थाना समाधान दिवस बैठक कक्ष का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। नवनिर्मित कक्ष के शुरू होने से थाना समाधान दिवस के दौरान आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित कक्ष का निरीक्षण भी किया और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जन्माष्टमी के अवसर पर एक ओर जहां थाना संग्रामपुर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा, वहीं नवनिर्मित समाधान दिवस बैठक कक्ष के उद्घाटन से पुलिस एवं जनता के बीच समस्याओं के समाधान की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |