Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 दिन में 20 करोड़ के पार पहुंची कमाई


मलयालम सिनेमा के पॉपुलर एक्टर दुलकर सलमान इन दिनों फिल्म 'आई एम गेम' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 3 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि 'आई एम गेम' ने दो दिनों में कितनी कमाई की है.

'आई एम गेम' को ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिल पाईं. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना न‍िविन पॉली की फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' से हो रहा है. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत है और इसे लगातार दर्शक मिल रहे हैं. ऐसे में 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की वजह से भी 'आई एम गेम' को कम शोज मिले हैं. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'आई एम गेम' ने पहले दिन भारत में 2,727 शोज से 5.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 6.35 करोड़ रुपये रहा है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस तरह पहले दिन 'आई एम गेम' की दुनियाभर में कुल कमाई 10.85 करोड़ रुपये ग्रॉस हो गई है.

पहले दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ 'आई एम गेम' दुलकर सलमान के करियर की पोस्ट-कोविड दौर में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. दुलकर की पिछली मलयालम फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी, लेकिन बाद में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई.

दूसरे दिन 'आई एम गेम' ने 3,145 शोज से 4.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 10 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने दूसरे दिन करीब 4 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 8.50 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह दो दिनों में 'आई एम गेम' ने दुनियाभर में कुल 20.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |