Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 47 बंद विद्यालयों में सपा ने मनाया शिक्षक दिवस! सरकार बनने पर स्कूल फिर शुरू कराने का आश्वासन


अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अमेठी जनपद में बंद पड़े 47 प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों को लेकर समाजवादी पार्टी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में जिले के सभी 47 बंद विद्यालयों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रभारियों ने संबंधित विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक दिवस मनाया और शिक्षा गोष्ठियों का आयोजन किया। गोष्ठियों में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीण और अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान सर्व समाज को भरोसा दिलाया गया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद पड़े सभी विद्यालयों को दोबारा संचालित कराया जाएगा। साथ ही बच्चों को उनके घर के नजदीक ही शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े। जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी है और शिक्षा के क्षेत्र को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस देश और प्रदेश में सर्व समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलतीं, वह कभी विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लैपटॉप, साइकिल, कन्या विद्याधन और बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनाएं संचालित की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति विश्वास पैदा करने के बजाय विद्यालय बंद कर रही है और शराब के ठेके खोलने को प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया। महामंत्री अरशद अहमद ने कहा अच्छा ही जीवन को सफल बनाता है और विकास के मार्ग को भी खुलता है यह सरकार शिक्षा विरोधी है बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने की मांग को लेकर आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |