Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः हौदेश्वरनाथ धाम पहुंचे जगतगुरु, दिया सनातन संदेश


कुंडा/प्रतापगढ़। जिले में कुंडा तहसील क्षेत्र के शाहपुर स्थित बाबा हौदेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को दिल्ली के अतुलेश्वर धाम के मठाधीश एवं जगतगुरु स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज का आगमन हुआ। धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं और संतों ने उनका स्वागत किया। महाराज ने गंगा स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में काफी समय बिताया।

मंदिर परिसर में हंस आश्रम के दंडी स्वामी ने जगतगुरु स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज का स्वागत किया। इस दौरान मंदिर की धर्मशाला सहित अन्य धार्मिक गतिविधियों को लेकर चर्चा भी हुई। महाराज ने धाम की व्यवस्थाओं और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली।

इसके बाद जगतगुरु स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज बानेमऊ निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी गोलू दादा के आवास पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के विरुद्ध षड्यंत्र और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान की घटनाओं का समाज को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना चाहिए। उन्होंने लोगों से सनातन समाज की एकजुटता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुंडा की धरती का सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था से गहरा जुड़ाव रहा है।

 उक्त मौके पर लवलेश शुक्ला, पूर्व प्रधान नागेश्वर सिंह, चंदेलाल, सुंदरलाल मिश्र, श्रीकांत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |