लखनऊ। राजधानी को अतिक्रमण मुक्त और सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। बुधवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर जोन-05 में आलमबाग से अवध चैराहे तक दोनों पटरियों पर विशेष अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रवर्तन दल और पुलिस बल की टीम ने सड़क पर कब्जा जमाए 08 ठेले, 04 गुमटियां और 04 काउंटर हटाए, साथ ही सामान भी जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों को भी चेतावनी दी गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
