Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः ब्रेक फेल होने से दो कारों की टक्कर, बरसाती पानी से भरी खंती में गिरी कार


पूरनपुर। पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर छिना पैसल के पास रविवार को ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई कार दूसरी कार से टकराकर सड़क किनारे बरसाती पानी से भरी खंती में जा गिरी हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया पुलिस के अनुसार बरेली के पवन विहार कॉलोनी निवासी रामकुमार पुत्र मदन लाल कार संख्या यूपी 14 एई 2394 से अपनी बेटी का रिश्ता देखने पूरनपुर आ रहे थे इसी दौरान छिना पैसल के पास उनकी कार के अचानक ब्रेक फेल हो गए कार अनियंत्रित होकर पूरनपुर से अकाल एकेडमी के पास खेत देखने जा रही कार संख्या यूपी 26 एस 4525 से टकरा गई टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खंती में भरे बरसाती पानी में जा गिरी रामकुमार ने कार की खिड़की खोलकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई हादसे में दोनों वाहनों में सवार किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए पुलिस ने दोनों वाहनों को मौके से निकलवाकर कब्जे में ले लिया है मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |