पीलीभीतः घुंघचाई में तेज धमाके के साथ घर पर गिरी आकाशीय बिजली, लेंटर फटा पड़ोसी के घर तक पहुंचा करंट, दो बच्चे बाल-बाल बचे
September 06, 2026
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव घुंघचाई में रविवार को तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से लोगों में दहशत फैल गई बिजली गिरने से एक मकान का लेंटर फट गया, जबकि करंट पड़ोसी के घर तक पहुंच गया इससे वहां लगे बिजली के उपकरण भी फुंक गए गनीमत रही कि कमरे में मौजूद दो बच्चे हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए बताया गया कि रविवार को मौसम खराब होने के दौरान अचानक तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली एक घर पर गिर गई बिजली गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए हादसे में मकान का लेंटर क्षतिग्रस्त हो गया बिजली का प्रभाव इतना तेज था कि पड़ोसी के घर तक करंट पहुंच गया और वहां लगे कई बिजली के उपकरण फुंक गए घटना के समय कमरे में मौजूद दो बच्चों के सुरक्षित बच जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली तेज धमाके और बिजली गिरने के बाद गांव में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और नुकसान का जायजा लिया।
