पीलीभीतः 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 06, 2026
पूरनपुर। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने के मामले में तीन युवकों पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है ग्राम ढक्का चांट निवासी सत्यजीत विश्वास ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री पूजा उर्फ रिया चार सितंबर को घर से लापता हो गई काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला पिता ने आरोप लगाया कि ग्राम गबियासराय महाराजपुर निवासी विक्की मंडल अपने भाई प्रशांत मंडल और उनके एक अन्य साथी चिन्मय विश्वास के साथ उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है किशोरी के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर बेटी को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही नामजद आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही हैं।
