लखनऊः गोमती नदी में विसर्जन करने आयें भक्तों ने देखा अज्ञात शव, पुलिस को दी सूचना! बीकेटी थाना कठवारा चैकी क्षेत्र के गोमती नदी में बहाव में मिला अज्ञात शव
September 11, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा चैकी क्षेत्र गोमती नदी में मंझी पुल के नीचे पानी के बहाव में एक अज्ञात शव विसर्जन करने आए लोगों ने देखा, तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, मौके पर बख्शी का तालाब पुलिस पहुंच कर अज्ञात शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकीं। बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बीकेटी थाना क्षेत्र के कठवारा चैकी क्षेत्र मंझी पुल के नीचे एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है, शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था, विसर्जन करने आए लोगों ने नदी में शव उतराने की खबर स्थानीय पुलिस को दीं, पुलिस ने देखा तो मृतक व्यक्ति सफेद शर्ट काली पैंट पहने था, शव का पंचायतनामा कार्यवाहीं कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, आगे की कार्यवाही जा प्रचलित है।
