जगदीशपुर: कमरौली पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा! थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल रहे मौजूद, आमजन को सुरक्षा का भरोसा
September 11, 2026
कमरौली/अमेठी। शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षाध्नारी सम्मानध्नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कमरौली पुलिस ने आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कमरौली पुलिस ने शुक्रवार को पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा प्रमुख चैराहों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
