लखनऊः एडीएम की वित्त व राजस्व ने इटौंजा बाढ़ क्षेत्र गांवों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश! बाढ़ धारण किये विकराल रूप, किसानों की डूब गई अधिकांश फसलें
September 11, 2026
लखनऊ।लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा क्षेत्र के बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार दोपहर को लखनऊ एडीएम वित्त व राजस्व राकेश कुमार सिंह ने इटौंजा बाढ़ क्षेत्र गांवों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से हाल-चाल जाना है। वहीं एडीएम प्रशासन लखनऊ राकेश कुमार सिंह, एसडीएम आकाश कुमार, तहसीलदार शरद सिंह, लेखपाल, कानूनगो,बीकेटी स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ जे०पी सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ क्षेत्र गांवों का दौरा कर प्रभावित ग्रामीण गांव बहादुरपुर, लासा, अकड़रिया कलां, खुर्द और हीरा पुरवा गांवों में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। बता दें कि इटौंजा क्षेत्र के अंतर्गत गोमती नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिसकी चपेट में आधा दर्शन गांव आ गए हैं। जल भराव हो जाने से धान की फसल डूब गई है, जिससे किसान परेशान है। वहीं अब मवेशियों के लिए चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है और गांव में लोगों को खेतों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। राहत शिविर में शुक्रवार को फसल मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक अभिलेख जमा कराए गए हैं। जिससे कि डूबी फसलों का आकलन कर आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा।
