Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः लगातार बारिश से नदियों-नालों में तेज हुआ जलप्रवाह, सिंचाई विभाग ने जारी किया अलर्ट


प्रतापगढ़। जिले में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड-2 आशुतोष सारस्वत ने बुधवार को सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वर्तमान में क्षेत्र में हो रही अत्यधिक एवं लगातार वर्षा के कारण विभिन्न नालों एवं नदियों के सम्पूर्ण कैचमेंट क्षेत्र से बड़ी मात्रा में वर्षाजल छोटे-बड़े नालों के माध्यम से प्रवाहित हो रहा है। लगातार वर्षा के कारण नालों एवं जल निकासी मार्गों में पानी लगभग पूर्ण क्षमता से प्रवाहित हो रहा है। विशेष रूप से बकुलाही नदी से जुड़े कैचमेंट क्षेत्रों तथा बड़े नालोंध्ड्रेनों के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। वर्षा का क्रम जारी रहने के कारण कुछ स्थानों पर जल निकासी की गति अपेक्षाकृत धीमी हो सकती है। वर्तमान वर्षा की स्थिति एवं नालों में अत्यधिक जलप्रवाह को दृष्टिगत रखते हुए जनसामान्य से अपील है कि सतर्क रहें तथा नालों, नदियों एवं जल निकासी मार्गों के समीप न जाएं। नालों में पानी के तेज बहाव के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना हो सकती है। उन्होने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि नालों एवं नदियों में स्नान न करें, बच्चों को इनके आसपास न जाने दें तथा जलभराव एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर किसी भी प्रकार की गतिविधि न करें। ग्रामीण क्षेत्रों में अपने आवास एवं आबादी के आसपास भी जल निकासी मार्गों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। वर्तमान में नालों के माध्यम से पानी की निकासी निरंतर हो रही है तथा विभागीय स्तर पर स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होने जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी नागरिकों से सहयोग एवं सावधानी बरतने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |