Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बच्चों के अश्लील वीडितो चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का आरोप पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


पूरनपुर। इंटरनेट की आभासी दुनिया में छिपकर नाबालिगों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो प्रसारित करना अब आसान नहीं रहा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर प्राप्त विदेशी संस्था एनसीएमईसी की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट ने पूरनपुर में ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया है रिपोर्ट में मैसेंजर के जरिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो अपलोड किए जाने की जानकारी सामने आई है पुलिस ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है रिपोर्ट के साथ उपलब्ध वीडियो और अन्य डिजिटल जानकारी की जांच की गई इसमें 6 अप्रैल 2026 को 05रू33रू51 यूटीसी के समय मैसेंजर के एक चैटरूम के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए जाने की जानकारी मिली रिपोर्ट में वीडियो अपलोड करने वाले संदिग्ध के रूप में नहे खान का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज होने की बात कही गई है पुलिस ने उपलब्ध डिजिटल विवरण के आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस और 67बी आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया यह मामला केवल एक साइबर अपराध की कार्रवाई नहीं, बल्कि उस मानसिकता पर भी सवाल खड़ा करता है जो मासूम बच्चों को इंटरनेट पर अपराध और अश्लीलता का शिकार बना रही है तकनीक जितनी तेजी से लोगों को जोड़ रही है, उतनी ही तेजी से साइबर अपराधी उसका दुरुपयोग भी कर रहे हैं ऐसे मामलों में अभिभावकों की सतर्कता, बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर संवाद और साइबर कानूनों की जानकारी बेहद जरूरी हो गई है पुलिस की कार्रवाई यह संदेश भी देती है कि इंटरनेट पर पहचान छिपाकर किए गए अपराध भी जांच एजेंसियों की नजर से बचना आसान नहीं है डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई सामग्री और उससे जुड़े तकनीकी साक्ष्य जांच का आधार बन सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |