Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन


प्रतापगढ़। उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की मांग को लेकर बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में अंबेडकर चैराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया स पुलिस प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, विरोध प्रदर्शन में पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए, हाथों में कांग्रेस के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की, इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की गई ।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी उन करोड़ों लोगों की आवाज है जिन्हें लंबे समय से सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय से वंचित रखा गया है, जब भी वे दलित, पिछड़े, आदिवासी, गरीब और वंचित समाज के अधिकारों की बात करते हैं भाजपा सरकार और उसके नेता उन्हें डराने और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करते हैं, भाजपा ध्यान भटकने के लिए राहुल गांधी पर हर जगह मुकदमा दर्ज कराती है लेकिन राहुल गांधी बिना डरे सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे ।

निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान और जातिवादी छुआछूत के मामले में 20 दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, इससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से  वेदांत तिवारी,प्रेम शंकर द्विवेदी, राम शिरोमणि वर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, मासूम हैदर,मोहम्मद इश्तियाक ,इंद्रानंद तिवारी, मौलाना वाहिद, प्रशांत सिंह प्रिंशु,सुनीता सिंह पटेल, सरोज कश्यप, राम रतन तिवारी, सुभाष तिवारी, रामकुमार पटेल, शुभम मिश्रा सुरेश कुमार सरोज,मोहम्मद वसीम, विमल सिंह, अरविंद तिवारी,श्रीराम वर्मा, शुभम मिश्रा,राजेन्द्र वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, ओमप्रकाश सरोज, हरिश्चंद्र सरोज, मोहम्मद हुजैफ, भवानी शंकर दुबे, संतोष यादव, कुलदीप मिश्रा, मोहम्मद शब्बीर, अश्वनी उपाध्याय, अंजनी पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, धर्मराज सिंह,मो. दिलशाद, पृथ्वीराज गौतम, सुशांत मिश्रा, अनिल मौर्य, मोहम्मद कासिम, अश्वनी सिंह, राजकुमार सिंह, सूरज कुमार सरोज, हिमांशु गुप्ता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |