Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदर्शनी का दूसरे दिन भाजपा पदाधिकारियों ने किया अवलोकन


गाजीपुर, । जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के राइफल क्लब परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में ‘आशीर्वाद का दिया, जिसने जीवन संवार, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ थीम के माध्यम से विगत 25 वर्षों की जनसेवा, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों को प्रदर्शित किया गया है। अभियान के दूसरे दिन प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं जिला मंत्री राजेश राजभर द्वारा राइफल क्लब परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों, चित्रों एवं प्रदर्शित सामग्री का निरीक्षण करते हुए 25 वर्षों की जनसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जन सेवा से राष्ट्र सेवा की 25 वर्ष की यह यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक उन कार्यों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनसे समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में सेवा एवं विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को क्रमबद्ध रूप से प्रदर्शित किया गया है, जिससे आमजन को इन प्रयासों की जानकारी आसानी से मिल सके।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास और जनकल्याण की गतिविधियों से जोड़ना है। प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, गरीब कल्याण, किसान हित तथा अन्य जनकल्याणकारी विषयों से संबंधित कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध सामग्री की जानकारी ली तथा अभियान के उद्देश्यों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, जिला मंत्री हंसराज राजभर, किरण सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना राय, कार्तिक गुप्ता एवं अजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |