Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः अवधेश राय शास्त्री की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित


भांवरकोल/गाजीपुर। शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज, शेरपुर में बुधवार को श्री अवधेश राय शास्त्री स्मृति एवं सेवा न्यास के तत्वावधान में शहीद पुत्र एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय अवधेश राय ‘शास्त्री’ की प्रथम पुण्यतिथि प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अवधेश राय शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समारोह में विद्यालय की इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आरती चैधरी तथा हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली छात्रा मनीषा पटेल को स्मृति चिह्न एवं अन्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय अवधेश राय शास्त्री के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके आचार-विचार पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अवधेश राय शास्त्री सादा जीवन और उच्च विचार के धनी व्यक्ति थे। राजनीति में उनका प्रवेश पद और धन के लिए नहीं, बल्कि समाजसेवा के उद्देश्य से हुआ था। शिक्षक, विधायक अथवा इंटर कॉलेज के प्रबंधक के रूप में उन्होंने लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, लेकिन पद बदलने के बावजूद उनके सरल स्वभाव में कभी कोई बदलाव नहीं आया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1985 से 1989 तक विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हित में स्वर्गीय अवधेश राय शास्त्री द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद राय ने की तथा संचालन शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने किया। आगंतुकों के प्रति आभार न्यास के अध्यक्ष एवं स्वर्गीय अवधेश राय शास्त्री के पुत्र बृजेश राय शर्मा ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक उमेश चंद्र राय, प्रधानाचार्य अमित यादव, पूर्व ग्राम प्रधान जेपी राय, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि लल्लन राय, बृजेश राय शर्मा, हेमनाथ राय, मिथिलेश राय, महेंद्र नाथ राय, आलोक राय, श्याम नारायण राय, स्वदेश राय सपन, ओम प्रकाश राय मुन्ना, अक्षय कुमार राय, चंदन भारती आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |