Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पांच देशी बम के साथ आरोपी धराया, गया जेल


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज कोतवाली की पुलिस ने एक आरोपी को पांच देशी बम के साथ हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कोतवाली के दरोगा रामनरेश यादव तथा दरोगा ज्ञानचन्द्र तिवारी रविवार की रात गश्त पर निकले थे। थाना क्षेत्र के उधरनपुर पुलिया के समीप एक संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने पांच देशी बम बरामद होने का दावा किया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये आरोपी मटियारी डगरारा निवासी जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू पुत्र रामचन्द्र यादव के खिलाफ लालगंज समेत रायबरेली जिले के कई थानों में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्जन भर से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे सोमवार को जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |