Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः मंगला प्रसाद सिंह को दी भावभीनी विदाई, ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली डीएम की कमान! कलेक्ट्रेट सभागार में जुटे अधिकारी-कर्मचारी, नवागत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का भी हुआ स्वागत


बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए कार्यकाल की यादें साझा कीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का स्वागत कर अधिकारियों ने बेहतर समन्वय के साथ जनपद के विकास और प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।

समारोह में नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगला प्रसाद सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी।

अधिकारियों ने मंगला प्रसाद सिंह के कार्यकाल के दौरान उनकी कार्यशैली और अधिकारियों के साथ समन्वय की सराहना की। कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों के संचालन में बेहतर समन्वय और सहयोग मिला। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों से बेहतर तालमेल के साथ जनपद के विकास और प्रशासनिक कार्यों को गति देने की अपेक्षा की। समारोह के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगला प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता और सम्मान का माहौल रहा।

इस मौके पर सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार समेत सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |