बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे रेलवे क्रॉसिंग मधुबन ढाला के पास से पकड़ा। विधिक कार्रवाई के बाद बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड बलिया के समक्ष भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 7रू30 बजे मालीपुर से पूजा का सामान लेकर बाइक से जा रहे उमेश चैरसिया को कैथी मठिया के पास ट्यूबवेल मोड़ पर रोककर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया। उमेश के गिरने के बाद पास में पड़े बांस से भी वार किए गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन की तहरीर पर उभांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय भेजा था। एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुकदमे से संबंधित एक और बाल अपचारी को दोपहर करीब 12रू30 बजे रेलवे क्रॉसिंग मधुबन ढाला के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने बाल अपचारी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड, बलिया के समक्ष भेज दिया। मामले में थाना उभांव में मु0अ0सं0 209ध्2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक, कांस्टेबल विक्रम सिंह, जितेंद्र मौर्या, पवन मिश्रा और नरेंद्र कुमार शामिल रहे
