Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः लासा से जमखनवां तक सड़कें बंद, सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों में भयभीत! ग्रामीण बोले- रोजगार खत्म, आर्थिक स्थिति पर संकट, कैसे चले रोजी-रोटी


  • बहादुरपुर गांव में नाव चालकों को सुरक्षा सेफ्टी मिलीं,दो बड़े स्टीमर नाव की हुई व्यवस्था, आवागमन की समस्या खत्म
  • बीकेटी तहसीलदार राजस्व की टीम के साथ बाढ़ क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने पर बनाए हैं नजर
  • आधा दर्जन गांव की सड़के बंद, पानी में होकर निकल रहे छात्र-छात्राएं ग्रामीण, भय का माहौल


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इटौंजा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर,सुल्तानपुर, लासा, अकड़रिया कलां खूर्द, हीरा पुरवा, दुघरा, जमखनवां समेत कई गांवों के नजदीक पड़ने वाली गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों और घरों तक पहुंचा और सड़कों पर जलभराव हो गया है। लखनऊ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बीकेटी एसडीएम आकाश कुमार ने राजस्व टीम को निर्देशित किया था की नाव लगवाई जाये, बीकेटी तहसीलदार शरद सिंह ने दो बड़ी स्टीमर नाव लगवा दी हैं, अब बहादुरपुर सुल्तानपुर की तरफ बड़ी छोटी मिलकर लगभग 11 नाव संचालित है। वही जमखनवां से लासा गांव तक को जोड़ने वाला सड़क मार्ग जलमग्न हो गया। खूर्द सड़क पर कमर तक पानी भरा हुआ हैं,जिससे कि आवागमन बंद हैं। दुघरा से अकड़रिया कलां वाली सड़क पर भी पानी आ जाने से राहगीर पानी में होकर ही निकल रहे हैं। अकड़रिया कलां से अकराडिया खुर्द को जोड़ने वाली सड़क पर जल भराव हो गया और अकड़रिया खुर्द से लासा जाने वाली सड़क पर कमर तक पानी होने से ग्रामीण को काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं और इस तरफ नाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई हैं। वही तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ निरीक्षण किया,जहां उनके साथ कानूनगो कई लेखपाल मौजूद रहें,लेखपाल व कानूनगो की टीम बहादुरपुर सुल्तानपुर की सड़क पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अकड़रिया कलां, हीरा पुरवा, खुर्द लासा, जमखनवां, दुघरा इन गांवों की तरफ राजस्व टीम का मोह भंग दिखाई दे रहा है,अभी तक कोई व्यवस्थाएं नहीं कर पाई है और ना इन गांवों में ग्रामीणों से हाल-चाल जाना है।

बीकेटी तहसील क्षेत्र इटौंजा क्षेत्र सुरेंद्र कुमार लोधी निवासी बहादुरपुर ने बताया कि दो बड़े स्टीमर नाव लगाई गई है। समस्याओं का समाधान किया जायें,ग्रामीण खाने-पीने की सामानों के लिए परेशान है और अपने घर का सामान लेकर कुछ ग्रामीण ऊपर ऊंचे की तरफ भाग रहे हैं। गांव के बुजुर्ग एवं महिलाओं को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है, वह रोजमर्रा की जिंदगी की सामान खरीदने के लिए नाव के सहारे इटौंजा हाट बाजार कर रही है, जिससे कि परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। शिवदयाल बहादुरपुर निवासी ने बताया कि धान,भिंडी, लोबिया की फैसले डूब गई है। मुआवजा मिलेगा, लेकिन भिंडी और लोबिया जो डूब गई है उसे आर्थिक खर्चा चलता था, बच्चों की पढ़ाई होती थी, और रोजी-रोटी भी चलती थी,यह सहारा छिन गया है, खाने का संकट है। शिवगुलाम ने बताया कि हमारा 16 बीघा धान व भिंडी, लुबिया, भाटा की फसल खराब हो गई है,बच्चों का जीवन यापन इसी से होता था। अंकित लोधी बहादुरपुर ने बताया कि घर में पानी घुस गया है, घर में रखा सामान सब नष्ट हो गया है। शिवगुलाम, रामू, जगतू, गयादीन, कुंज बिहारी इन सभी घरों में पानी पहुंच चुका है जिससे की रहने की समस्या बनी हुई है। इस दौरान राजस्व टीम पवन कुमार कानूनगो राहुल कश्यप लेखपाल संतोष मौर्य योगेश मिश्रा बहादुर प्रताप यमन संजू मौर्य लेखपाल स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव कानून को अविनाश चंद्र लेखपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |