लखनऊः समाजवादी पार्टी नेता यशवीर लोधी ने कच्चे मकान गिरने से मृत्यु हुए परिजनों से मुलाकात कर (30000) रूपए राजकुमार कठेरिया को ₹15000 देकर आर्थिक मदद की
September 30, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा के भौली गांव में पिछले दिनों हुई भारी बारिश तेज हवाओं के कारण कच्चा मकान गिरने से बजरंग यादव की कच्ची दीवाल के नीचे दबकर मौत हो गई थी। इसी घटना पर मंगलवार दोपहर समाजवादी पार्टी नेता यशवीर लोधी ने मृतक बजरंगी यादव की पत्नी को (30000) रूपये की चेक देकर उनकी आर्थिक सहायता की है। बुधवार दोपहर को ग्राम भौली में रामकुमार कठेरिया की पत्नी के निधन पर समाजवादी पार्टी नेता यशवीर लोधी सांसद आर.के. चैधरी, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत विधानसभा अध्यक्ष अजय रावत के साथ समाजवादी पार्टी नेता यशवीर लोधी ने 15,000 (पंद्रह हजार रुपये ) की अपने निजी आर्थिक आय से सहायता प्रदान की एवं शोक संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान मोहनलालगंज सांसद आर के चैधरी, लखनऊ जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, विधानसभा अध्यक्ष अजय रावत एवं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान समाजवादी नेता यशवीर लोधी ने कहा कि समाजवादी हमेशा सबकी मदद करते आयें हैं और करते रहेंगे। समाजवादी पार्टी नेता यशवीर लोधी आपके साथ हैं।
