Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः मां चंद्रिका देवी के दर्शन के लिए हनुमानगढ़ी के रास्ते से जा सकते हैं मां के भक्त, करें दर्शन ! सिंह द्वारा से आगे मेंन सड़क पर है पानी, हनुमान गढ़ी की तरफ से पैदल, बाइक,कार से जा सकते हैं मां के भक्ति- रामासरे बाजपेई पंडित


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील क्षेत्र के कठवारा गांव गोमती नदी तट के किनारे स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में भक्त लगातार दर्शन कर रहे हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, मंदिर जाने वाले सिंह द्वारा से मंदिर जाने वाले द्वारा तक बीच में पानी आ गया है,लेकिन मां के भक्त हनुमानगढ़ी के रास्ते से होते हुए, मंदिर पैदल भी जा सकते हैं और बाइक कार से भी जा सकते हैं, किसी प्रकार का इस सड़क पर कोई पानी नहीं है। भक्त हनुमानगढ़ी के रास्ते से मां के दिव्य दर्शन प्राप्त कर रहे हैं। इस सड़क पर कोई जल भराव नहीं है। वही रामासरे पंडित ने बताया कि लगभग दो-तीन दिन अगर पानी बढ़ेगा भी, तो मंदिर का रास्ता खुला रहेगा। हनुमानगढ़ी वाली सड़क काफी ऊंची है और सीधे आपको मां चंद्रिका देवी कठवारा गांव की रोड से मां चंद्रिका देवी मंदिर तक जोड़ती है। वही विपिन बाजपेई मिठाई दुकानदार ने बताया कि मां के भक्त आकर दर्शन कर सकते हैं, किसी प्रकार की कोई यहां पर जल भराव अन्य समस्या नहीं है। वही सावन सिंह चैहान ने बताया कि सिंह द्वारा से रास्ते पर ना जाकर हनुमानगढ़ी के रास्ते से होते हुए भक्त मां चंद्रिका देवी के दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मां चंद्रिका देवी के पास स्थित चंद्रकेश्वर महादेव जो कि सुधनवा कुंड सरोवर में जल भराव के कारण दर्शन मंदिर बंद है, लेकिन मां चंद्रिका देवी का मंदिर उसे लगभग 20 फीट ऊंचा है इस कारण वहां जल कभी नहीं पहुंच पाएगा। वही मां चंद्रिका देवी के पुजारी पंडित राधेलाल बाजपेई ने बताया कि अगर गोमती नदी पर तटबंध बांध दिया जायें, तो यह बाढ़ की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जायेगी, लेकिन पूर्वजों से लेकर अब तक यह बांध नहीं बांधा गया है, यह इस क्षेत्र के ग्रामीणों का दुर्भाग्य है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |