संग्रामपुर: प्रधान संघ अध्यक्ष ने दान की दो ट्रक गिट्टी
September 23, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से चल रहा सेवा संकल्प अभियान के तहत आज विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने निस्वार्थ सेवाभाव से सामाजिक कार्य के लिए भादर से संग्रामपुर क्षेत्र से अन्तू जाने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए निजी कोष से 2 ट्रक गिट्टी गिरवाई और काम करने के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी की व्यवस्था की। प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने बताया कि पूरे देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सेवा संकल्प अभियान चला रहा है इसी कार्यक्रम को लेकर निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा को लेकर भादर से संग्रामपुर क्षेत्र में होते हुए अंतू को जाने वाली गड्ढा युक्त सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए उसके सुदृढीकरण के लिए निजी धन से दो ट्रक गिट्टी गिरवाई है।
