Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कब्जे की शिकायत पर विवाद गरमाया, बच्ची को धमकी देने का आरोप


अमेठी। ग्राम नरबहनपुर (छिवरहा) निवासी ममता सिंह ने सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, एसडीएम अमेठी पंकज मिश्र और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला ने शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। उसने मामले की जांच कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। ममता सिंह के मुताबिक ग्राम सभा नरबहनपुर के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 400 नवीन परती, गाटा संख्या 423 खाल निकालने का स्थान (सुरक्षित खाते की भूमि) और गाटा संख्या 434 गैर मुमकिन खाते की भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन जमीनों पर कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह द्वारा कथित रूप से कब्जा कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है। इससे ग्राम सभा को राजस्व की क्षति होने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने बताया कि गाटा संख्या 401 से सटकर जाने वाला वर्षों पुराना ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता भी कथित रूप से बंद कर दिया गया है। उसने मौके पर पैमाइश कराकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। ममता सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि धमकी के बाद उसका परिवार भयभीत है। उसने कहा कि यदि उसे या उसकी बेटी को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के लिए कानूनगो व लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला राजस्व से संबंधित है और इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व टीम की पैमाइश और अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि महिला की ओर से विपक्षी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |