Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: दो दिन की रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, ठंड ने दी दस्तक


गौरीगंज/अमेठी। बीते दो दिनों से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया है। आसमान में छाए बादलों और रिमझिम फुहारों के बीच तापमान में गिरावट महसूस होने लगी है। बारिश के बाद सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आई। शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को गर्मी के बजाय हल्की ठंडी हवा का सामना करना पड़ा। बारिश से जहां मौसम में ठंडक घुली, वहीं ग्रामीण इलाकों में खेतों को भी राहत मिली। किसानों के अनुसार, हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है। हालांकि लगातार बारिश नहीं होने से जलभराव जैसी स्थिति कहीं नहीं बनी। शहर और कस्बों में भी लोग मौसम के बदले मिजाज का आनंद लेते नजर आए। दो दिनों से हो रही फुहारों ने सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव का संकेत दे दिया है। दिन में बादल छाए रहने और धूप कमजोर पड़ने से तापमान सामान्य से कम महसूस हुआ। शाम ढलते ही ठंडी हवा चलने से लोगों को हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत भी महसूस होने लगी। मौसम के इस बदलाव से बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर ठंड का एहसास होने लगा है। लोगों का कहना है कि बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। यदि इसी तरह बादल छाए रहे और फुहारें जारी रहीं तो आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |