Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: खड़ंजा निर्माण में भारी अनियमितता


संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के  ग्राम सभा इंटौरी में जिला पंचायत के माध्यम से कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण में भारी अनियमितता दिखाई दे रही है। घटिया टेढ़ी -मेढ़ी ईंट से जमीन के बिना समतल किये निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वंशवनपटी - चुलिहा के मार्ग से खड़ंजा सम्पर्क मार्ग लगभग 500 मीटर खड़ंजा निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे किसान भाई अपने खेतों तक ट्रैक्टर आदि आसानी से ले जा सकते हैं। किसानों के हित में जिला पंचायत अमेठी द्वारा 500 मी खड़ंजा निर्माण कार्य किसी कार्यदाई संस्था को सौंपा गया । खड़ंजा निर्माण लगभग 3 मीटर चैड़ा और 500 मीटर लंबा निर्माण कार्य शनिवार को शुरू किया गया। जो संपर्क मार्ग से राजेश यादव की ट्यूबवेल तक निर्माण कराया जा रहा है।पर निर्माण कार्य कर रही संस्था द्वारा घटिया ईंट, मानक विहीन कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लाखों की लागत से बनाया जा रहा खड़ंजा निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चल रहा है जिनका भविष्य अच्छा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जमीन बिना समतल किए, बिना  कच्ची मिट्टी डालें निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके कारण खड़ंजा में कहीं नीचा तो कहीं ऊंचा होता जा  रहा है। ग्रामीणों ने मांग की  जांच करके संबंधित अधिकारी सरकार भाई की जाए और मानक विहीन हो रहे निर्माण को रोक कर खड़ंजे का मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |