Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: सपा प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


मुसाफिरखाना/अमेठी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी के जनपद अमेठी आगमन पर निर्धारित कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राम उदित के अगुवाई में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ वाराणसी मार्ग पर मिश्रौली बाय-पास के निकट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सैय्यद मकसुदुल हसन ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, पीडीए कमेटी के सदस्य तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सामाजिक समावेशन और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से जुड़ा दृष्टिकोण है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सभी वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव  सैय्यद मकसुदुल हसन जौनुल हसन मो. नईम महेंद्र यादव मोनू हर्ष यादव जिलाउपाध्यक्ष युवजन अनिल यादव सुनील यादव ओम प्रकाश यादव मनीष सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |