Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पाइयों ने वृद्धाश्रम में केक काटकर एवं वृद्धजनों के बीच फल वितरण कर मनाया गया सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल का जन्मदिन


प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल जी के जन्मदिन के अवसर पर आज सभी समाजवादी साथियों के साथ चिलबिला स्थित वृद्धाआश्रम में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी साथियों ने केक काटकर सांसद जी का जन्मदिन मनाया तथा वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के बीच फल वितरित किए।

इस दौरान सभी साथियों ने सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें फल वितरित किए गए और उनके साथ आत्मीयता एवं अपनत्व का भाव साझा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी साथियों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंद एवं बुजुर्गों के बीच मनाना सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, डॉ. एजाज अहमद, जिला सचिव सराफत उल्ला, तबारक हुसैन सभासद, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष अजय प्रताप यादव, नगर महासचिव विकास यादव, नगर उपाध्यक्ष राजीव विश्वकर्मा, नगर सचिव विजय गौतम, नगर सचिव कामिल हुसैन, नगर उपाध्यक्ष मो.रईस, अबुल हसन शाह सहित अन्य समाजवादी पार्टी के साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |