राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने यूपीआई तथा अमेरिकी टैरिफ पर सरकार की किया घेराबंदी, सीएलपी नेता मोना ने कार्यकर्ता संवाद में गिनाई भाजपा की विफलतायें
लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार ने यूपीआई पेमेंट के नाम पर सेवाकर थोपकर जनता की जेब पर सीधे डाका डाला है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा 0.4 प्रतिशत का एमडीआर सर्विस टैक्स व्यापारिक लेनदेन में छोटे व्यापारियों पर बोझ होगा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार से इस सेवाकर को फौरन वापस लिये जाने की मतांग उठायी है। उन्होंने कहा कि इसके चलते व्यापारी इस टैक्स का भार ग्राहकों पर डालेंगे। इसके कारण बाजार में कीमतांे में बढ़ोत्तरी होगी और महंगाई का असर जनता के लिए और असहनीय होगा। उन्होंने मोदी सरकार के इस दावे का भी खंडन किया है कि उसने यूपीआई टैक्स को लेकर वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सामने प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि इस समिति के सदस्य होने के नाते वह देश के सामने स्पष्ट कर रहे हैं कि समिति के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया था। शुक्रवार को लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रेस वार्ता में सांसद प्रमोद तिवारी ने अमेरिका द्वारा रूस के साथ तेल खरीदने पर भारत में भी सौ प्रतिशत टैरिफ थोपने को लेकर भी मोदी सरकार की विदेश नीति को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भारी भरकम अमेरिकी टैरिफ से भारतीय उत्पादों पर सीधा दबाव बढ़ेगा। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अमेरिका भारत पर दबाव की अनुचित नीति अख्तियार कर रहा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की विदेश नीति में भटकाव के चलते द्विपक्षीय संबंधों पर भी अस्थिरता का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी की खामोशी आर्थिक हितों की रक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। इधर कैम्प कार्यालय पर पार्टी संगठन सृजन अभियान की बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती तथा खराब कानून व्यवस्था और किसानों की उपज पर मंडराये संकट के कारण भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय हैं। उन्होंने कहा कि इसे भांपते हुए भाजपा ने जिन छोटे दलों को दबाव में ले रखा है, वह भी अब बीजेपी से किनारा कसने का लगभग मन बना चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को बूथवार मजबूत बनाते हुए जनता के बीच सरकार की नाकामियों को उजागर करने पर जोर दिया। विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजन प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज एवं न.पं. प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कैम्प कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांगीपुर के मुस्तफाबाद में सांसद प्रमोद तिवारी का ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव के नेतृत्व में स्वागत किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम में विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा स्वीकृत करायी गयी पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का अवलोकन भी किया। इधर विधायक आराधना मिश्रा मोना ने रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के अन्तर्गत पूरे छत्तू, पूरे भट्ाचार्य, पूरे बाचन, सीताराम का पुरवा तथा जेवई में जन सम्पर्क कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, भुवनेश्वर शुक्ल, लालजी यादव, डा. अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, श्यामा देवी, सुशीला, पूनम, रामप्रकाश प्रजापति, पप्पू तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा, हृदयनारायण मिश्रा, राजू पाण्डेय, श्रीधर तिवारी, त्रिभू तिवारी, अभिनव शुक्ला, अतुल शुक्ला, राकेश चतुर्वेदी, आशीष कौशल, दारा सिंह, शेरू खां, इं. सुनील पाण्डेय आदि रहे।
