Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: कनपटी पर तमंचा, घर में लूट का प्रयास! ग्रामीणों ने एक बदमाश दबोचा


सिंहपुर/अमेठी।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारों से लैस बदमाशों ने एक जन सुविधा केंद्र से जुड़े मकान को निशाना बना लिया। बदमाश पीछे के रास्ते से मकान में दाखिल हुए और मकान मालिक की कनपटी पर तमंचा सटाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता साहू अपने पति डॉ. साहू के साथ शिवरतनगंज कस्बे स्थित अपने निजी मकान में रहती हैं। शाम के समय बदमाश पीछे के रास्ते से मकान में दाखिल हुए। आरोप है कि अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने दंपति को हथियार के बल पर डराने-धमकाने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले के बावजूद दंपति ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख बदमाशों में भगदड़ मच गई और वे मौके से भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ग्रामीणों की पकड़ में आ गया। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शिवरतनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कस्बे में लोगों की भीड़ जमा हो गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में कितनी संपत्ति लूटी गई अथवा बदमाशों की संख्या कितनी थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |