चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल मोड़ पर रविवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों युवक वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गए।
घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव निवासी युवकों के रूप में बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था, जो हादसे के बाद से लापता बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है तथा घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
