- इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर जीरो फॉरेक्स मार्कअप
- आसान और बेहतर ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए एयरपोर्ट बेनिफिट्स
- एक ही आवेदन से मास्टरकार्ड और रुपे नेटवर्क का विकल्प
- कोई जॉइनिंग या एनुअल फीस नहीं
- डिजिटल और ट्रैवल पसंद करने वाले नए जमाने के यात्रियों के लिए तैयार
- स्कैपिया ऐप पर योग्य ट्रैवल बुकिंग पर 20% तक रिवॉर्ड्स
- स्कैपिया ऐप के बाहर रोजमर्रा के योग्य खर्चों पर 10% तक रिवॉर्ड्स
लखनऊ: भारत की ट्रैवल फिनटेक कंपनी स्कैपिया और देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक्स में से एक, एक्सिस बैंक ने आज स्कैपिया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। यह कार्ड भारत की नई जनरेशन के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपने हर खर्च को अपनी अगली यात्रा से जोड़कर देखते हैं। इस कार्ड के जरिए पेमेंट, रिवॉर्ड्स और ट्रैवल से जुड़ी सुविधाएँ एक ही ऐप पर मिलेंगी। ग्राहक स्कैपिया ऐप के जरिए अपने खर्च देख और मैनेज कर सकेंगे, ट्रैवल बुक कर सकेंगे और रिवॉर्ड्स का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। हर योग्य खर्च और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड्स मिलेंगे, जिन्हें फ्लाइट्स, स्टे, एक्सपीरियंस, शॉपिंग और दूसरी सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह कार्ड मास्टरकार्ड और रुपे, दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
इस पार्टनरशिप का उद्देश्य एक्सिस बैंक के कार्ड और पेमेंट्स के अनुभव को स्कैपिया के ट्रैवल प्लेटफॉर्म के साथ जोड़कर ग्राहकों के लिए पेमेंट, रिवॉर्ड्स और ट्रैवल को एक ही जगह आसान बनाना है। इससे ग्राहकों को ट्रैवल से जुड़ी सुविधाओं का इस्तेमाल करने में ज्यादा सुविधा मिलेगी और उनका पूरा अनुभव पहले से ज्यादा आसान और बेहतर होगा।
स्कैपिया के फाउंडर और सीईओ अनिल गोटेती ने कहा, “हम एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक नई शुरुआत है। आज के युवा पहले से कहीं ज्यादा यात्राएँ कर रहे हैं और हमने स्कैपिया को उनकी इसी सोच और जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया है। एक ऐसा ऐप, जहाँ वे खर्च कर सकते हैं, अपनी ट्रिप बुक कर सकते हैं, ट्रैवल से जुड़ी शॉपिंग कर सकते हैं और रिवॉर्ड्स कमा सकते हैं। हमारे यूजर्स अब तक 175 से ज्यादा देशों की यात्रा में स्कैपिया का इस्तेमाल कर चुके हैं। अब एक्सिस बैंक के साथ मिलकर हम देशभर में और भी लोगों तक यह सुविधा पहुँचा सकेंगे।”
एक्सिस बैंक की ग्रुप हेड, कार्ड्स, पेमेंट्स एंड वेल्थ मैनेजमेंट, अर्निका दीक्षित ने कहा, “स्कैपिया के साथ हमारी पार्टनरशिप ऐसे प्रोडक्ट तैयार करने के हमारे फोकस को दर्शाती है, जो आसान, डिजिटल और आज के ग्राहकों की ट्रैवल जरूरतों के हिसाब से हों। पेमेंट्स में हमारी विशेषज्ञता को स्कैपिया के ट्रैवल इकोसिस्टम के साथ जोड़कर हमारा उद्देश्य ग्राहकों को ऐसा बेहतर अनुभव प्रदान करना है, जो सिर्फ एक सामान्य को-ब्रांडेड कार्ड तक सीमित न हो, बल्कि उनकी पूरी यात्रा में काम आए। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य ग्राहकों के लिए ट्रैवल को और आसान और सुविधाजनक बनाना है, ताकि उन्हें अपनी यात्रा को डिस्कवर करने, प्लान करने और उसका अनुभव लेने के हर कदम पर ज्यादा सुविधा, फ्लेक्सिबिलिटी और बेहतर वैल्यू मिल सके।”
कार्डहोल्डर्स को रोजमर्रा के योग्य खर्चों पर 10% तक रिवॉर्ड्स मिलेंगे। वहीं, स्कैपिया प्लेटफॉर्म पर योग्य ट्रैवल बुकिंग पर 20% तक रिवॉर्ड्स स्कैपिया कॉइन्स के रूप में मिलेंगे। इन कॉइन्स का इस्तेमाल फ्लाइट्स, स्टे, वीजा, एक्सपीरियंस और दूसरी सुविधाओं के लिए किया जा सकेगा। रिवॉर्ड्स के अलावा, स्कैपिया ऐप के जरिए ग्राहक अपनी ट्रिप डिस्कवर, प्लान और बुक कर सकते हैं। ऐप का क्यूरेटेड ट्रैवल स्टोर भी यात्रियों के पसंदीदा ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स को एक ही जगह लाता है।
इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाले ग्राहकों के लिए यह कार्ड जीरो फॉरेक्स मार्कअप और स्मार्ट फॉरेक्स सुविधा के साथ आता है, जिससे उन्हें विदेश में किए जाने वाले खर्चों पर ज्यादा जानकारी और कंट्रोल मिलता है। कार्डहोल्डर्स को एयरपोर्ट पर लाउंज, डाइनिंग और प्रीमियम रिटेल से जुड़े कई बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इसके साथ ही, स्कैपिया ऐप के जरिए कार्ड के लिए पूरा ऑनबोर्डिंग और कार्ड मैनेजमेंट डिजिटल तरीके से किया जा सकेगा।
मास्टरकार्ड के इंडिया एंड साउथ एशिया प्रेसिडेंट गौतम अग्रवाल ने कहा, “भारत की कंज्यूमर इकॉनमी में ट्रैवल आज तेजी से बढ़ते सेगमेंट्स में से एक है। लोगों की बढ़ती इच्छाओं, ज्यादा मोबिलिटी और दुनिया से बढ़ते कनेक्शन के चलते ट्रैवल का चलन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में, यात्री ऐसे पेमेंट एक्सपीरियंस चाहते हैं, जो आसान, सुरक्षित और दुनियाभर में स्वीकार किए जाएँ। एक्सिस बैंक और स्कैपिया के साथ हमारी पार्टनरशिप इसी दिशा में एक अहम् कदम है। साथ मिलकर हम यात्रियों के लिए ज्यादा स्मार्ट ट्रैवल पेमेंट एक्सपीरियंस तैयार कर रहे हैं, जिससे उन्हें ज्यादा सुविधा और भरोसा मिलेगा और वे दुनिया में कहीं भी आसानी से पेमेंट कर सकेंगे।”
एनपीसीआई की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ग्रोथ, सोहिनी राजोला ने कहा, “रुपे ने भारत में डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने में अहम् भूमिका निभाई है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए ट्रांजैक्शन को आसान, सुविधाजनक और ज्यादा लोगों तक पहुँचाना रहा है। आज कार्डहोल्डर्स अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को अपनी पसंद के यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं और देशभर के लाखों मर्चेंट्स पर यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। यह पार्टनरशिप इसी सुविधा को आगे बढ़ाती है। इसमें प्रीमियम ट्रैवल बेनिफिट्स को रुपे नेटवर्क की भरोसेमंद और व्यापक पहुँच के साथ जोड़ा गया है, जिससे ज्यादा लोग ट्रैवल रिवॉर्ड्स और एक्सपीरियंस का फायदा उठा सकेंगे।”
यह पार्टनरशिप इस सोच पर आधारित है कि फाइनेंशियल सर्विसेज का भविष्य उन सुविधाओं में है, जिन्हें ग्राहकों की पसंदीदा जरूरतों और अनुभवों के साथ आसानी से जोड़ा जा सके। स्कैपिया के लिए यह उसकी तीसरी बैंकिंग पार्टनरशिप है और देशभर के ज्यादा यात्रियों तक अपने प्लेटफॉर्म को पहुँचाने की दिशा में एक अहम् कदम है। वहीं, एक्सिस बैंक के लिए यह पार्टनरशिप उसकी को-ब्रांडेड कार्ड्स स्ट्रैटेजी को और मजबूत करती है और तेजी से बढ़ते ट्रैवल और डिजिटल सेगमेंट में उसकी मौजूदगी को बढ़ाती है।
स्कैपिया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनबोर्डिंग 3 सितंबर से शुरू हो चुकी है।
