Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

क्या झकास शुरुआत है! ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन कव्वाल बने अनिल कपूर


अनिल कपूर जानते हैं कि हर शुरुआत को यादगार कैसे बनाया जाता है और ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग का पहला दिन भी कुछ ऐसा ही रहा। जैसे ही इस बहुप्रतीक्षित शो की शूटिंग शुरू हुई, मेगास्टार अनिल कपूर एक ऐसे कव्वाली अंदाज में नजर आए, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने अपने खास जोश, आकर्षक अंदाज और झकास स्वैग से सेट का माहौल बना दिया। ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में अनिल कपूर बेहद शानदार नजर आए। उनके मंच संभालते ही ‘इंडिया के टॉप 1%’ को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

‘इंडिया के टॉप 1%’ में देश के अलग-अलग हिस्सों और अलग-अलग क्षेत्रों से आए 100 प्रतियोगी एक साथ खेलते नजर आएंगे। इस खेल में वह छोटी-सी बात, जिस पर शायद दूसरों का ध्यान न जाए, जीत और हार के बीच सबसे बड़ा अंतर बन सकती है। अनिल कपूर की दमदार मेजबानी और ₹1 करोड़ तक जीतने के मौके के साथ यह शो दर्शकों के लिए रोमांच, मनोरंजन और कई दिलचस्प पल लेकर आने वाला है। आखिरकार, ‘बात खटकी तो जीत पक्की!’

‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |