Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः ब्लॉक दिवस और बैठकों के बीच सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला, लोग परेशान


चांदा। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा में बुधवार को ब्लॉक दिवस के दौरान सामुदायिक शौचालय पर ताला लटका दिखाई दिया। एक ओर लगातार बारिश हो रही थी, वहीं दूसरी ओर ब्लॉक परिसर में अध्यापकों की बैठक और भारतीय जनता पार्टी की बैठक भी चल रही थी। ऐसे में शौचालय बंद होने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश के बीच शौचालय का उपयोग नहीं हो पाने के कारण लोगों को लघुशंका (मूत्र त्याग) के लिए बाहर जाने को मजबूर होना पड़ा। परिसर में मौजूद लोगों ने शौचालय बंद होने पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर सामुदायिक शौचालय बनाया गया है तो उसे जरूरत के समय खुला रखा जाना चाहिए। सवाल यह है कि जब ब्लॉक परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और आम लोगों की आवाजाही रहती है, तो सामुदायिक शौचालय पर ताला क्यों लटका रहा?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |