संग्रामपुर: वन विभाग ने हटाया सड़क पर गिरा पेड़
September 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। लगाकर बारिश से जमीन में अधिक नमी होने लगी है जिसका प्रभाव सड़क किनारे के पेड़ गिर रहे हैं। संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी - कालिकन मार्ग कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर के सामने बीती रात एक विशाल काय पेड़ सड़क के बीच गिर गया।पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। राहगीरों की सूचना पर वन-विभाग संग्रामपुर की टीम ने त्वरित समाधान के लिए पेड़ की टहनियों को काटकर गिरे पेड़ को हटाकर अवरुद्ध रास्ते को खोल दिया जिससे वाधित आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो गया इतना ही नहीं कालिकन -चंद्रिकन मार्ग ईंट -भट्ठे के पास सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया गया। संग्रामपुर के वन दरोगा रणवीर सिंह ने बताया की डीएफओ के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के सहयोग के लिए सड़क के किनारे गिरे हुए पेड़ वन विभाग संग्रामपुर टीम द्वारा हटाया जा रहा है इसी के तहत संग्रामपुर क्षेत्र में दो स्थानों सड़क पर पेड़ गिरने की जानकारी मिली थी मौके पर वन विभाग संग्रामपुर टीम को मौके पर जाकर गिरे हुए पेड़ को हटाकर वाधित रास्ते को खोल कर सुचारू रूप से आवागमन संचालित कर दिया गया है।इस अभियान में राजकुमार मिश्रा, अरविंद सिंह शामिल हुए
