Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः थाना समाधान दिवस हुआ आयोजित


अमेठी। शनिवार को अमेठी कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान कराना है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना दिवस के दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को दर्ज कर उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |