Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: भवसिंहपुर गांव जलमग्न, सड़कों का पानी ही पानी


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र का गांव भवसिंहपुर जहां प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिका का पवित्र मंदिर है ब्लाक संग्रामपुर मुख्यालय स्थित है समस्त सरकारी भवन स्थित है लेकिन आज वही भवसिंहपुर अपनी समस्या को लेकर परेशान हैं भवसिंहपुर गांव में कई वर्षों से जलभराव की समस्या हो रही है गांव का पड़ोसी दूसरे पड़ोसी के घर जल भराव के कारण नहीं जा पा रहा है।गांव के मात्र एक दो घर छोड़ लगभग 1 दर्जन परिवार जलभराव को लेकर परेशान हैं। भवसिंहपुर गांव में लगभग 100 मीटर पक्की सड़क पर साल भर पानी भरा रहता है बरसात के दिनों में गांव ही जलमग्न हो गया है गांव के अवधेश सिंह चैहान के घर से लेकर इन्द्रप्रकाश सिंह ( लल्लू) के घर तक सड़क पूरी जलमग्न हो गई है जिससे गांव से बाहर आना -जाना मुश्किल हो गया है। लगभग 1 दर्जन परिवार बाहर नहीं निकल पा रहे हैं यदि इसी तरह अधिक बारिश होती रही तो घर के अन्दर भी रहना मुश्किल हो जाएगा। जलमग्न होने से ज्ञानेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, बृजकिशोर सिंह, यशवंत सिंह, विजय सिंह बीडीसी,अशोक सिंह,उमेश सिंह,आशा सिंह आदि घरों में पानी भर सकता है। प्रशासन के समझ समस्या उठाई गई लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गांव जलमग्न हो गया है।सभी पीड़ितों ने मांग की जलमग्न की समस्या से निजात मिलनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |