Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: आशा-संगिनी संगठन का प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा स्वास्थ्य और संगिनी संगठन की महिलाओं ने प्रभारी के माध्यम से सीएमओ अमेठी को ज्ञापन सौंपा उनकी मांग मानदेय बढ़ाने निश्चित मासिक वेतन और कार्य सुरक्षा जैसी सात सूत्रीय मांग है जो प्रशासन और सरकार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने के बाद आशा संगिनी कमलेश सिंह ने कहा कि बढती मंहगाई के अनुसार आशा बहुओं का 18000 हजार व संगिनी का 24000 निश्चित मानदेय होना चाहिए।आशा संगिनी सीमा सिंह ने बताया कि हमें स्वास्थ्य विभाग स्थाई या संविदा कर्मचारी घोषित करे सेवानिवृत्त के बाद 10 लाख रूपया एकमुश्त भुगतान करें और जीवन व्यतीत करने के लिए पेंशन दे।संगीता सिंह ने कहा कि  ज्ञापन के माध्यम से हम लोगों को महीने के 30 दिनों का कार्य भुगतान सुनिश्चित किया जाय।सुमन सिंह ने बताया की स्मार्ट फोन 5 जी  सिम व इंटरनेट की व्यवस्था की जाय ।आशाओ व संगिनी को स्कूटी एवं साइकिल की व्यवस्था  की जाय आशाओं और संगिनी परिवार को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाय। ईपीएफ और ईएस आई का भी लाभ दिया जाय ।इस ज्ञापन प्रदर्शन में संग्रामपुर क्षेत्र के समस्त आशा बहू व संगिनी शामिल हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |