Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: पूर्वजों की मुक्ति को गया रवाना हुए श्रद्धालु


संग्रामपुर/अमेठी। पूर्वजों -पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूर्वजों को जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्ति दिलाने के लिए आज अमेठी जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र से सैकड़ों श्राद्धकर्ताओ का जत्था रवाना हुआ । क्षेत्र के पूरे जवाहर सिंह संग्रामपुर निवासी सुभाष सिंह ने माता-पिता और पूर्वजों को पिंडदान- तर्पण के लिए गया निजी साधन से रवाना हुए। श्राद्धकर्ता सुभाष सिंह के विदाई कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीण और परिवार के लोग मिलकर गाजे बाजे के साथ काली माई चैराहा नारायणपुर तक विदा करने आए। सनातन धर्म में मान्यता है श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने वाले श्राद्धकर्ता पितृपक्ष सैकड़ों किलोमीटर दूर गया (बिहार) जाकर पिंडदान और तर्पण करते हैं। उनके पितरों पूर्वजों को जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिलती है और मोक्ष प्राप्त होता है। श्राद्ध कर्ता सुभाष सिंह निजी वाहन बैठाकर नम आंखों से  विदा करने वालों में प्रधान इन्द्रभान सिंह (रिंकू) राधेश्याम सिंह,अजीत सिंह,लालमणि सिंह, शैलेंद्र सिंह,दीपक सिंह मास्टर,चंदन सिंह, कार्तिकेय सिंह, जीतेन्द्र सिंह,सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |