संग्रामपुर: उत्कृष्ट कार्य पर पांच आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान
September 30, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सितंबर 2026 में चल रहा सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संग्रामपुर डॉक्टर संतोष सिंह के हाथों पांच आशा बहू को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इनमें स्वास्थ्य टीम को दिया गया जो स्वास्थ्य गर्भवती महिलाओं के कार्यक्रम अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करके अधिक से अधिक प्रसव स्वास्थ्य केंद्र पर कराने वाली स्वास्थ्य बहू और जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं को जोड़ने व जागरूक करने वाले स्वास्थ्य टीम को यह प्रशस्ति पत्र दिया गया। संग्रामपुर क्षेत्र की पांच आशा जिसमें माधुरी ओझा रघईपुर, मंजू पांडे उत्तर गांव, अनारकली चंण्डेरिया, सीमा यादव छाछा और आशा देवी खौंपरबुजुर्ग शामिलहै। कार्यक्रम में बीपीएम शम्भू नाथ पाण्डेय,बीसीपीएम तीर्थराज यादव गौरव पाण्डेय आदि स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।
