Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मोदी के 25 वर्ष के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता- शंकर गिरी


गौरीगंज /अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जिला कार्यशाला गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अमेठी शंकर गिरी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने तथा संचालन जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए शंकर गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मोदी ने सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम माना है। उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में व्यापक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना ने विकास को जनभागीदारी से जोड़ा है। जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। शंकर गिरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाते हुए सेवा को संगठन का संस्कार और जनसेवा को कार्यकर्ता का संकल्प बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़ा रहने वाला सेवाभावी कार्यकर्ता है। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि अमेठी के कार्यकर्ता अभियान को जनपद के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाकर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |