Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: उपचार के साथ अपनापन भी दे रहा पार्क हॉस्पिटल, मरीजों के बीच बढ़ रहा विश्वास


रुद्रपुर। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मरीजों और उनके तीमारदारों के प्रति संवेदनशील व्यवहार किसी भी अस्पताल की पहचान बनाता है। रुद्रपुर स्थित पार्क हॉस्पिटल में इन दिनों उपचार के साथ मरीजों के प्रति अपनत्व और सहयोग की भावना देखने को मिल रही है। यही वजह है कि रुद्रपुर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग उपचार के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

अस्पताल में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रवि कांत पांडे, डठठै, डक् के नेतृत्व में मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सांस और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्याओं वाले मरीज भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

पार्क हॉस्पिटल में उत्तराखंड के खटीमा, टनकपुर, बनबसा समेत नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों के मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भी मरीज यहां पहुंच रहे हैं। अस्पताल में गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के बाद स्वास्थ्य लाभ मिलने पर घर भेजा जा रहा है।

अस्पताल आने वाले मरीजों के अनुसार यहां चिकित्सकों के साथ-साथ नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ का व्यवहार भी सहज और सहयोगपूर्ण है। मरीजों का कहना है कि उपचार के दौरान स्टाफ द्वारा जिस तरह धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनी जाती है और जरूरत के समय सहयोग किया जाता है, उससे उन्हें मानसिक रूप से भी काफी संबल मिलता है।

अस्पताल में स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों को गुलाब का फूल देकर विदाई देने की पहल भी लोगों को पसंद आ रही है। मरीजों का कहना है कि बीमारी के दौरान दवा और उपचार के साथ यदि चिकित्सकीय स्टाफ का व्यवहार आत्मीय हो तो मरीज के मन में सकारात्मकता बढ़ती है।

हाल ही में सांस लेने में परेशानी से जूझ रहे एक मरीज को परिजनों ने पहले कृष्णा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे से शाम 4 बजे तक उपचार के बावजूद उन्हें मरीज की हालत में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आया। करीब दो घंटे तक मरीज को आईसीयू में भी रखा गया

इसके बाद परिजनों ने शाम करीब 4रू30 बजे मरीज को वहां से डिस्चार्ज कराकर पार्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिवार के अनुसार, पार्क हॉस्पिटल की इमरजेंसी में उपचार शुरू होने के करीब एक घंटे बाद ही मरीज की सांस संबंधी परेशानी में राहत दिखाई देने लगी और उसकी स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई।

परिवार का कहना है कि उस समय उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात मरीज की हालत में आया सुधार था। परिजनों ने पार्क हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कठिन समय में उन्हें जिस तरह चिकित्सकीय सहयोग मिला, उससे उनका भरोसा मजबूत हुआ।

पार्क हॉस्पिटल के चिकित्सकीय ढांचे और मरीजों के प्रति व्यवहार को लेकर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अस्पताल में हरियाणा और गुरुग्राम क्षेत्र से जुड़े कई चिकित्सक एवं कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों का कहना है कि यदि चिकित्सा व्यवस्था के साथ इसी तरह मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दी जाती रही तो पार्क हॉस्पिटल आने वाले समय में रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |