संग्रामपुरः भाजपा मंडल अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत
September 13, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला की अचानक तबियत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कर इलाज किया गया।मंडल अध्यक्ष की तबियत खराब होने पर उन्हें देखने भाजपा संग्रामपुर मंडल टीम के एडवोकेट प्रदीप तिवारी आशीष सिंह , शम्भू नाथ पाण्डेय अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें ग्लूकोज आदि चढ़ाया जा रहा था। स्वस्थ्य होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने बताया कि सुबह पेट में कुछ तकलीफ हुई जिसके कारण पेट में ऐठन होने लगी जिसके इलाज के लिए संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया मैं स्वस्थ हो गया चिकित्सक की अनुमति से मैं अब घर जा रहा हूं।
