Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कमरौली: नाबालिग पर जानलेवा हमला, वांछित महिला गिरफ्तार! कमरौली पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त स्टंप की लकड़ी बरामद


कमरौली/अमेठी। नाबालिग पर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रही वांछित महिला को कमरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्टंप की लकड़ी भी बरामद की है। वहीं, मामले में शामिल एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई से घटना में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में कमरौली पुलिस ने 13 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 97/26 में वांछित अभियुक्ता सकीना पत्नी सईद, निवासी ग्राम पूरे रानी मजरे बरसंडा, थाना कमरौली, को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि अभियुक्ता की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त एक स्टंप की लकड़ी बरामद हुई है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस निगरानी में लिया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कमरौली पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 109(1), 191(2) और 190 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में’’ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक रवीन्द्र पाल सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और महिला कांस्टेबल वन्दना सिंह शामिल रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |