पूरनपुर। सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है मंगलवार शाम ग्रामीणों ने विधायक बाबूराम पासवान से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ग्रामीणों के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम करीब 7रू45 बजे गांव निवासी संजय कुमार पैदल जा रहा था गुरुद्वारे के सामने पहुंचते ही पूरनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आए चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल संजय को उपचार के लिए अस्पताल ले गए परिजनों ने संजय का पूरनपुर, पीलीभीत और बरेली में इलाज कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई तो कराई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस न तो वाहन का पता लगा सकी और न ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पाई है मंगलवार शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने विधायक बाबूराम पासवान से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच के लिए एसओजी स्तर पर विशेष टीम गठित कराने, वाहन की पहचान कराने और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की विधायक ने ग्रामीणों को मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पीलीभीतः सड़क हादसे में युवक की मौत, आरोपी चालक का अब तक सुराग नहीं! रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, विधायक से एसओजी टीम गठित कराने की मांग
September 01, 2026