अमेठीः बारिश में बुजुर्ग विधवा का कच्चा मकान ढहा
September 26, 2026
अमेठी। लगातार 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र की टिकरी ग्राम सभा में एक बुजुर्ग विधवा महिला का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद महिला के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। बताया गया कि रामपती पत्नी स्व. बुधई कोरी का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण गिर गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, उन्हें अभी तक किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। मकान गिरने की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित बुजुर्ग महिला की स्थिति का जायजा लेकर आवास और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
