प्रतापगढः स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
September 16, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। पौराणिक एवं ऐतिहासिक गांव कुम्भापुर में बुधवार को स्टेट माई विजिट एवं पर्यटन विभाग की रूरल ग्राम गंगे परियोजना के तहत विद्यार्थियों को गांव की विरासत और पारंपरिक कलाओं से परिचित कराया गया। इसमें राजाराम किसान इंटर कॉलेज डभियार के तीस विद्यार्थियों ने पत्थर तराशने की कला, करील के वृक्ष और गौ-पालन की परंपरा को जाना समझा। प्रतियोगिता में सचिन विश्वकर्मा प्रथम, सूरज तिवारी द्वितीय और रवि वर्मा तृतीय रहे। वही लीलावती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जूही सांगीपुर की तीस छात्राओं ने भी गांव की ऐतिहासिक विरासत, पारंपरिक खेल, घोड़ा गाड़ी, होम स्टे, मूंज का बाड़ बनाने की कला, लोकगीत और सई नदी के महत्व की जानकारी ली। पर्यटन से जुड़े सवालों को लेकर प्रतियोगिता में सौरभ वर्मा प्रथम, रिया सिंह द्वितीय और विशाल विश्वकर्मा तृतीय रहे। इस मौके पर समीर त्रिपाठी, अजीत यादव, सुधा तिवारी, रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।
