Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः विधान केसरी के पत्रकार को मिला सम्मान


अमेठी।उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्र के आमंत्रण पर पत्रकार उनके कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उप जिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने अमेठी तहसील से सह प्रभारी विधान केसरी शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के बाद शैलेंद्र प्रताप सिंह ने उप जिलाधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्र का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा पत्रकारों के कार्यों की सराहना एवं सम्मान किए जाने से पत्रकारों का उत्साह बढ़ता है और जनहित से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाने की प्रेरणा मिलती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |